Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वंदे गंगा जल संरक्षण जन सेवा अभियान के तहत किया श्रमदान 

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार एवं जिला परिषद सवाई माधोपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया के निर्देशानुसार “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” (5 जून, 2025 से 20 जून, 2025) के तहत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन पंचायत समिति सवाई माधोपुर में एवं समस्त ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीना (पंचायत समिति सवाई माधोपुर) ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तह्त पंचायत समिति कैम्पस में संचालित समस्त कार्यालयों में आज शुक्रवार को 6:30 बजे से 11ः30 बजे तक कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों ,सहायक कर्मचारियों ने अपने-अपने कक्ष, रोड, मन्दिर एवं कार्यालय परिसर, कैम्पस में श्रमदान किया गया।

 

 

Cleanliness was done under Vande Ganga water conservation public campaign in sawai madhopur

 

 

स्वच्छता के परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक की समस्त 37 ग्राम पंचायतों सहित पंचायत समिति मुख्यालय पर विशेष साफ सफाई की गई। समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत भवन, राजीव गांधी सेवा केन्द्र, विद्यालय, आगंनबाड़ी केन्द्र व अन्य सरकारी भवनों में स्थित शौचालयों, बैठक के कमरों व परिसर के आसपास श्रमदान कर साफ सफाई कर स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाया गया। फर्नीचर सहित भवनों में रखे सामानों को सुसज्जित किया गया। विकास अधिकारी ने बताया कि श्रमदान हेतु लगभग 150 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाईकर्मीयों ने भाग लिया।

 

 

 

 

इस दौरान उनको जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। विकास अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति सवाई माधोपुर की 37, ग्राम पंचायतों में संबंधित अधिकारी व कार्मिकों द्वारा सभी सरकारी भवनों में विशेष साफ सफाई की गई है। समय-समय पर इस प्रकार के स्वच्छता अभियान चलाये जायेंगे, जिससे कि गंदगी मुक्त वातावरण बन सकेगा। इसी प्रकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में आम रास्तों को कीचड़ व गंदगी मुक्त करने, कचरे के ढे़रों को हटाये जाने को लेकर स्वच्छता की मुहिम जोरो पर है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि दिनांक 16 जून  2025 से 18 जून 2025 तक जिला/ब्लॉक स्तरीय आदेश पर समस्त ग्राम पंचायतों में पंचायत समिति स्तरीय निरीक्षणकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान का निरीक्षण भी किया जायेगा। विशेष स्वच्छता अभियान के सफल होने से सभी कार्यालय, अन्य सरकारी भवन स्वच्छ नजर आने लगेंगे। वही सरकारी भवनों में किसी भी प्रकार की गंदगी करते पाये जाने पर आर्थिक दण्ड का प्रावधान भी रखा गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !