Sunday , 7 June 2026
Breaking News

फिर टला एक्सियम- 4 मिशन, अब इस दिन हो सकती है लॉन्चिंग

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाले मिशन एक्सियम- 4 फिर से स्थगित कर दिया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि एक्सियम- 4 मिशन लॉन्च की अगली संभावित तारीख 22 जून है। अमेरिका, भारत, हंगरी और पोलैंड के यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने वाला यह मिशन कई बार टल चुका है। शुरुआत में यह 29 मई के लिए निर्धारित किया गया था।

Axium-4 mission postponed again, now it can be launched on this day

इसे पहले 8 जून तक के लिए टाला गया। फिर 9 जून और 10 जून तक के लिए स्थगित किया गया, बाद में 11, 12 और 19 जून तक के लिए इसे टाल दिया गया। एक्सियम- 4 मिशन एक कमर्शियल मिशन है, जो एक्सियम स्पेस नाम की अमेरिकी कंपनी, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ मिलकर ऑपरेट किया जा रहा है। मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को अमेरिका के फ्लोरिडा में मौजूद नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से आईएसएस भेजा जाना है।

इसको लेकर इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया है कि इसरो, पोलैंड और हंगरी की टीमों ने एक्सियम मिशन 4 की संभावित लॉन्च टाइमलाइन के बारे में एक्सियम स्पेस के साथ विस्तार से चर्चा की। इसके बाद, एक्सियम स्पेस ने तैयारी के कई मापदंडों का आंकलन करने के लिए नासा और स्पेसएक्स से बात की। इसरो ने बताया है कि इस मिशन से जुड़ी तमाम तैयारियों को देखते हुए इस मिशन की लॉन्चिंग की अगली संभावित तारीख 22 जून, 2025 है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !