नई दिल्ली: भारत ने ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि भारत ने 17 जून को ईरान के उत्तरी हिस्से से 110 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकाला, जो भारत के ईरान और आर्मीनिया में स्थित अधिकारियों की निगरानी में आर्मीनिया पहुंचे थे।
रणधीर जायसवाल ने बताया कि ये स्टूडेंट्स आर्मीनिया की राजधानी येरेवन से एक विशेष उड़ान के जरिए रवाना हुए हैं और 19 जून 2025 की सुबह नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसराइल ने 13 जून को ईरान के ‘परमाणु कार्यक्रम’ से जुड़े ठिकानों पर ह*मला किया था। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इसराइल पर ह*मला किया। इसके बाद से दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है और यह बढ़ता जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
