Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

एक्सियम- 4 मिशन फिर टला

नई दिल्ली: एक्सियम-4 मिशन के लॉन्च को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपडेट दिया है। एजेंसी ने कहा है कि ये मिशन 22 जून को लॉन्च नहीं किया जाएगा। इससे पहले कई बार स्थगित हो चुके इस मिशन के लॉन्च की संभावित तारीख 22 जून बताई गई थी। अब जानकारी दी गई है कि नासा, एक्सियम स्पेस और स्पेसएक्स इस मिशन की लॉन्चिंग को लेकर संभावित तारीख़ की समीक्षा कर रहे हैं। नासा ने 22 जून को होने वाले लॉन्च को टालने का फैसला लिया है और आने वाले दिनों में नई तारीख तय की जाएगी।

 

Axium-4 mission postponed again

 

 

एक्सियम- 4 मिशन एक कमर्शियल मिशन है, जिसे ‘एक्सियम स्पेस’ नाम की अमेरिकी कंपनी, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और एलन मस्क की कंपनी ‘स्पेसएक्स’ साथ मिलकर ऑपरेट कर रही हैं। इस मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को अमेरिका के फ्लोरिडा में मौजूद नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) भेजा जाना है। इन चार अंतरिक्ष यात्रियों में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं।

 

 

 

अमेरिका, भारत, हंगरी और पोलैंड के यात्रियों को अंतरिक्ष ले जाने वाला यह मिशन कई बार टल चुका है। शुरुआत में यह 29 मई के लिए निर्धारित किया गया था। इसे पहले 8 जून तक के लिए टाला गया। फिर 9 जून और 10 जून तक के लिए स्थगित किया गया, बाद में 11, 12 और 19 जून तक के लिए इसे टाला गया है। फिर इसकी लॉन्चिंग की संभावित तारीख 22 जून बताई गई। अब नासा ने कहा है कि इस मिशन की लॉन्चिंग के लिए आने वाले दिनों में नई तारीख तय की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !