नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को चुनाव आयोग पर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि चुनाव आयोग जवाब देने की बजाय सबूत मिटा रहा है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि मतदाता सूची? मशीन-रीडेबल फॉर्मेट में नहीं देंगे। सीसीटीवी फुटेज? कानून बदलकर छुपा लिया गया। चुनाव की तस्वीरें और वीडियो? अब एक साल नहीं, 45 दिन में मिटा दिए जाएंगे। जिसे जवाब देना था – वही अब सबूत मिटा रहा है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आगे लिखा है कि यह साफ है कि मैच फिक्स है, और फिक्स चुनाव लोकतंत्र के लिए जहर है। नेता प्रतिपक्ष का बयान ऐसे समय आया है जब चुनाव आयोग ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर 45 दिनों के भीतर कोई आपत्ति दर्ज नहीं होती है, तो वे चुनावों की सीसीटीवी, वेबकास्टिंग और वीडियो फुटेज को 45 दिनों के बाद नष्ट कर दें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
