सवाई माधोपुर: राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने रविवार को 62 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इस तबादला सूची में सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी का भी तबादला किया गया है। जिला कलक्टर शुभम चौधरी को सचिवालय में वित्त जैसे अहम विभाग में पोस्टिंग दी गई है। उन्हें संयुक्त शासन सचिव, वित्त व्यय द्वितीय के पद पर लगाया गया है।
सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर के पद कानाराम सिरवी को लगाया है। वर्तमान में कानाराम सिरवी हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। कानाराम 2013 बैच के IAS अधिकारी है। जो पूर्व में डूंगरपुर जिला कलेक्टर के पद पर रह चुके है। इसके साथ ही निदेशक माध्यमिक शिक्षा और जिला परिषद के सीईओ धौलपुर के पद भी कर रह चुके है। उन्हें सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की जगह लगाया गया है। शुभम चौधरी को सवाई माधोपुर में साल 2024 में सितंबर के महीने में लगाया गया था। इनका कार्यकाल सवाई माधोपुर में मात्र 9 माह का ही रहा। .
तबादला सूची यहाँ देखें:
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
