Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने राजकीय सामान्य चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम ने शनिवार को राजकीय सामान्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के दवा वितरण केन्द्र, आईसीयू वार्ड, मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, रामाश्रम वार्ड, एसएनसीयू, शिशु और बाल रोग ओपीडी, जनरल वार्ड सहित अन्य वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से संवाद कर चिकित्सा सुविधाओं का फीडबैक लिया।

 

Sawai Madhopur Collector IAS Kanaram did a surprise inspection of the Government General Hospital

 

 

साथ ही उन्होंने चिकित्सा स्टाफ की उपस्थिति भी जांची। निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने चिकित्सालय में पेयजल, बिजली, कूलर-पंखों की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, मरीजों की बेडशीट प्रतिदिन बदलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा को सख्त निर्देश दिए कि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो उन्हें गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाएं।

 

 

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर दवाएं और इलाज उपलब्ध कराया जाए तथा उपचार में कोई विलंब न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

ढांचागत सुधारों पर विशेष बल:

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सीलन, क्षतिग्रस्त संरचनाओं, शौचालयों में टूटी टाईल्स और ड्रेनेज व्यवस्था की खराब स्थिति को देखते हुए कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गोविंद सहाय मीणा को निर्देशित किया कि इन समस्याओं के शीघ्र और स्थायी समाधान के लिए तकनीकी कार्ययोजना तैयार कर मरम्मत कार्य प्रारंभ करें।

 

इस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि अस्पताल की मरम्मत व रखरखाव हेतु आरएमआरएस मद से 1.07 करोड़ रूपये सिविल कार्य एवं 46 लाख विद्युत कार्य सहित कुल 1.53 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है और कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।

 

स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देने की पहल:

कलक्टर ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मॉ) योजना के तहत आईपीडी व ओपीडी काउंटरों का संयुक्त संचालन शुरू करने के निर्देश दिए ताकि अधिकाधिक मरीजों को लाभांवित किया जा सके। हाल ही में स्थापित चार नए दवा वितरण केंद्रों के समक्ष टिन शेड व फाउंडेशन हेतु आवश्यक निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग को दिए गए।

 

 

उन्होंने अस्पताल परिसर, शौचालयों व अन्य सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। पीएमओं डॉ. तेजराम मीणा को प्रतिदिन निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !