Thursday , 23 April 2026
Breaking News

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूस्खलन, 9 मजदूर लापता

उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलाई बैंड के पास भूस्खलन के कारण नौ मजदूर लापता हैं। उत्तरकाशी पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। उत्तरकाशी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ से करीब 4-5 किलोमीटर दूर सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि (भूस्खलन) के कारण 9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है। पुलिस ने आगे बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ, एनएच बड़कोट, स्वास्थ्य विभाग आदि टीमों द्वारा राहत एवं खोज-बचाव का कार्य किया जा रहा है।

Landslide in Uttarkashi, Uttarakhand

पुलिस के अनुसार लेबर कैंप भूस्खलन की चपे*ट में आ गया। कैंप में 19 श्रमिक रह रहे थे। इनमें से दस श्रमिक सुरक्षित हैं और इन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी एक्स पर इससे जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि जनपद उत्तरकाशी की बड़कोट तहसील के सिलाई बैंड क्षेत्र में हुए भूस्खलन की दुखद घटना में कुछ श्रमिकों के लापता होने की सूचना मिली है।

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित अन्य दल घटनास्थल पर पहुंचकर सघन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस मामले में लगातार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !