Sunday , 8 March 2026
Breaking News

भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले फ्लाईओवर मामले पर सीएम ने की ये कार्रवाई

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण में खामियों के मामले में सात इंजीनियरों को निलंबित कर दिया। साथ ही रिटायर्ड इंजीनियर के खिलाफ भी विभागीय जांच की जाएगी। सरकार ने इस आरओबी की डिजाइन बनाने और निर्माण करने वाली दो फर्मों को भी ब्लैक लिस्ट कर दिया है। सस्पेंड होने वालों में दो चीफ इंजीनियर हैं। इन इंजीनियरों और फर्मों ने ही आरओबी की डीपीआर बनाई और उसके बाद स्वीकृति देकर निर्माण कराया।

 

CM took this action on the 90 degree turn flyover case in Bhopal

 

 

आशंका जताई जा रही थी कि इसमें आवागमन होने पर हा*दसे हो सकते हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसकी जांच करवाई और रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री यादव ने ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिये थे। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग के आठ इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

 

 

 

दो मुख्य अभियंताओं सहित सात अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। एक रिटायर्ड एसई के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में आरओबी का त्रुटिपूर्ण डिजाइन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिजाइन कंसल्टेंट, दोनों को ब्लैक*लिस्ट किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आरओबी में आवश्यक सुधार के लिए कमेटी बनाई गई है और सुधार के बाद ही आरओबी का लोकार्पण किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !