फ्रांस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में मंगलवार को बढ़ते तापमान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते एफिल टावर को बंद कर दिया गया है। यूरोप के कई हिस्सों में लगातार लू जारी है। फ्रांस की मौसम एजेंसी, मेटियो फ़्रांस ने सोमवार को 16 क्षेत्रों के लिए रेड हीटवेव अलर्ट जारी किया है।
फ्रांस के शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि ज्यादा गर्मी के कारण करीब 1,350 सरकारी स्कूल या तो पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद रहेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
