Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कोटा में बद*माशों ने 90 लाख के जेवर लू*टे

कोटाकोटा शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार से दिनदहाड़े 90 लाख रुपए के सोने के जेवर की लू*ट का मामला सामने आया है। यह घटना सब्जी मंडी सायमन प्लाजा की मुख्य सड़क पर बुधवार शाम 6 बजे हुई। जानकारी के अनुसार 2 बाइक पर सवार 5 बद*माशों ने वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार चाैथमाता मार्केट स्थित कमल ज्वैलर्स का कर्मचारी नांता निवासी महेंद्र ई-स्कूटर की डिग्गी में रखकर स्वर्ण रजत मार्केट में जेवरात देने के लिए जा रहा था।

 

jewellers Kota police news 03 July 25

 

 

इसी बीच बद*माशों ने पहले ताे उसे टक्कर मा*रकर गिरा दिया। फिर उसके साथ मा*रपीट कर चा*कू दिखाया और उसका स्कूटर ले भागे। कुछ व्यापारियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। कुछ देर बाद पुलिस काे वह स्कूटर जीपीएस लाेकेशन के आधार पर बाेरखेड़ा इलाके में लावारिस हालत में मिला, लेकिन डिग्गी से जेवरात गायब मिले। वारदात के बाद एएसपी दिलीप सैनी, कैथूनीपाेल सीआई पुष्पेंद्र बंशीवाल, काेतवाल महेश कारवाल माैके पर पहुंचे।

 

 

 

 

पुलिस रात भर बद*माशों की तलाश में लगी रही। ज्वैलर्स कुलदीप साेनी ने बताया कि महेंद्र उनके यहां पिछले 10 सालों से काम कर रहा है। वह अक्सर इसी तरह जेवर लाता था। बुधवार काे भी वह दूसरे ज्वैलर्स से जेवर दिखाने लाया था और वापस देने जा रहा था। इसी दाैरान यह वारदात हुई। संभवत: उसकी बद*माशों ने पहले रेकी की और फिर वारदात काे अंजाम दिया।ज्वेलर कर्मचारी महेंद्र ने बताया कि वो बुधवार शाम को चौथ माता बाजार से स्कूटर की डिग्गी में जेवरात का डिब्बा रख कर स्वर्ण रजत मार्केट में देने जा रहा था। डिब्बे में करीब 900 ग्राम सोने के जेवर थे, जिनकी कीमत करीब 90 लाख रुपए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

A moving bus caught fire in kota

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !