तेज बारिश के चलते पानी-पानी नजर आ रहे है क्षेत्र के हालात
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में अल सुबह से बारिश का दौर, जिला कलेक्ट्रेट के पीछे सरकारी आवास क्षेत्र में भरा पानी, सरकारी आवासों का रास्ता जलमग्न होने से बढ़ी कार्मिकों और परिजनों की परेशानी, स्कूली बच्चों को भी गुजरना पड़ रहा है पानी के बीच से होकर, वहीं इटावा बालाजी क्षेत्र में रस्ते भी जलमग्न, सवाई माधोपुर कुंडेरा मार्ग पर झरेटी पुलिया पर भी चली पानी चादर, रणथंभौर के जंगल में अच्छी बारिश के बाद झरेटी पुलिया पर चली पानी की चादर, एहतियात के तौर पर सवाई माधोपुर कुंडेरा मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध, अल सुबह से ही रही बारिश से खैरदा क्षेत्र में भी भरा पानी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
