Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मानसून की पहली बारिश, सड़कें हुई जलमग्न, नाले नालियां उफान पर

सवाई माधोपुर: जिलेभर में शुक्रवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार सुबह तक जारी रहा। लगातार हुई इस बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया। जिला मुख्यालय पर तेज बारिश के चलते हालात कई जगह विकट हो गए। शहर के बीच से गुजर रहा लटिया नाला भी बह निकला। इससे पुराने शहर के मुख्य बाजार में घुटनों से भी ऊपर तक पानी बहता नजर आया। जिले में यह मानसून की पहली तेज बारिश थी। जिसके बाद जिला मुख्यालय पर मुख्य सड़कों, चौराहों, गली मोहल्लों में चारों तरफ जल भराव की समस्या से दो चार होना पड़ा।

 

 

First rain of monsoon, roads submerged, drains overflowing in sawai madhopur

 

इससे लोगों को आवाजाही में जबरदस्त परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में निचले इलाकों में पानी भरने से दुकानों में भी पानी घुस गया। इससे बाजार भी नहीं खुले। वहीं सड़कों पर बहते तेज बहाव वाले पानी के चलते वाहन चालकों की रफ्तार को भी कई जगहों पर ब्रेक लग गए। शहर, सामान्य चिकित्सालय, हाउसिंग बोर्ड, आलनपुर, हम्मीर सर्किल, कलेक्ट्री, राजनगर, खैरदा सहित कई जगह पानी भरने से परेशानी खड़ी हो गई। वहीं जीनापुर अण्डर पास में पानी भरने से आवाजाही बन्द हो गई।

 

 

 

वहीं जिला मुख्यालय पर हम्मीर पुल पर दिन भर ट्रेफिक जाम के हालात बने रहे। शहर, हम्मीर सर्किल, खैरदा, और जीनापुर अण्डर पास में पानी में कई गाड़ियां भी बन्द हो गई। बारिश के बाद सड़कों गड्ढों में पानी भर गया, जिससे कई वाहन दुर्घटना ग्रस्त होते भी नजर आये। जगह-जगह जलभराव के चलते जिला प्रशासन और नगरपरिषद के दावों की भी पोल खुल गई। बरसात से पहले पानी निकासी के लिए लाखों रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन इन इंतजामों की पहली ही बरसात में धज्जियां उड़ गई। मानसून की पहली तेज बरसात से सवाई माधोपुर में हालात बदतर हो गए हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आया। वहीं सीवरेज के चेम्बर भी उफनते नजर आये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !