Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मानसून में जिले के अधिकांश बांधों में अच्छी आवक 

सवाई माधोपुर: मानसून सत्र के दौरान जिले में हो रही अच्छी वर्षा के चलते जल संसाधन विभाग के अधीन बांधों में जलस्तर में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों द्वारा बांधों का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की जा रही हैं। अधिशासी अभियंता शर्मा ने बताया कि सवाई माधोपुर जल संसाधन खण्ड के अधीन कुल 18 बांध आते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकांश बांधों में जलस्तर संतोषजनक है और निरंतर बढ़ रहा है।

 

Most of the dams in Sawai madhopur have good inflows during monsoon

 

 

उन्होंने बताया कि जिले में बौंली तहसील स्थित ढील बांध में कुल भराव क्षमता 16 फीट में से 15.6 फीट, नागोलाव बांध में 10 फीट में से 8.2 फीट, खंडार तहसील के मानसरोवर बांध में 31 फीट में से 22.6 फीट, गलाई सागर में 20 फीट में से 11 फीट एवं पांचोलास में 12.25 फीट में से 3 फीट भराव दर्ज किया गया। वहीं सवाई माधोपुर तहसील में सूरवाल बांध में 15 फीट में से 11 फीट, देवपुरा में 24 फीट में से 17.6 फीट, भगवतगढ़ बांध में 8 फीट के मुकाबले 8.6 फीट (6 इंच ओवरफ्लो), मुई में 6 फीट में से 2.8 फीट, भूलनवाला में 8.3 फीट में से 2 फीट, बामनवास के मोरा सागर में 18.5 फीट में से 11.6 फीट, गण्डाल में 9 फीट में से 1.6 फीट एवं आकोदिया में 10 फीट में से 2.2 फीट पानी दर्ज किया गया।

 

 

 

गंगापुर सिटी तहसील के चन्दापुरा बांध में 6 फीट में से 1.6 फीट पानी की आवक हो चुकी है। जबकि नाग तलाई, मोती सागर, बनिया वाला एवं नया तालाब लिवाली में फिलहाल जलस्तर अत्यंत न्यून है। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग एवं जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे बांधों एवं अन्य सभी जलाशयों के निकट जाने से परहेज करें, नदी-नालों में आवागमन न करें एवं जल भराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन, जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष 07462-220602, 07462-220201 तथा टोल फ्री नंबर 1070 पर तत्काल संपर्क करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !