Saturday , 6 June 2026
Breaking News

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक हुई आयोजित

वर्तमान जिला परिषद की अन्तिम साधारण सभा की बैठक को जिला प्रमुख विनीता मीना की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, खण्डार विधायक अशोक बैरवा, गंगापुर विधायक रामकेश मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग का आव्हान किया।
जिला प्रमुख विनीता मीना ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए मुख्य विकास कार्याे की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिले सहयोग के लिये आभार जताया।

General council meeting district council held sawai madhopur
खण्डार विधायक अशोक बैरवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करें। ट्रांसफार्मर जलने या चोरी होने पर निर्धारित अवधि में इसे बदले, जो उपभोक्ता बिजली का बिल जमा करा रहा है उसका ट्रांसफार्मर नियमानुसार समय पर बदले।
गंगापुर विधायक रामकेश मीना ने कहा कि राज्य सरकार ने पूरे जिले का समुचित विकास सुनिश्चित किया है। किसी भी समस्या समाधान के लिये उनके और अधिकारियों के दरवाजे 24 घण्टे खुले हैं।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने ग्रामीण विकास के विभिन्न योजनाओं के कुशल संचालन और उपयोगी सुझाव देने के लिए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में एसीईओं रामचन्द्र, पंचायत समितियों के प्रधान, जिला परिषद सदस्य भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !