Saturday , 6 June 2026
Breaking News

खण्डर महल में मिला लापता कांस्टेबल का कंकाल

विजयगढ़ तलहटी स्थित धीरावत महल में शव (कंकाल) मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना को लेकर बूंदी व बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची व महल के पीछे खड्डे में दफन की गई लाश जो कि कंकाल में तब्दील हो गई थी, उसे निकाल मौके पर ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कंकाल परिजनों के सुपुर्द किया।
बूंदी से आए पुलिस उपाधीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि बरामद शव बूंदी में तैनात कांस्टेबल अभिषेक शर्मा का है। पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताते हुए इस मामले में फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी बौंली कस्बे के निवासी नावेद व एक युवती है। पुलिस ने मृतक कास्टेबल अभिषेक की बाइक को भी बौंली के खारीला बांध से आगे एक कुएं से निकाल जप्त की है।

Skeleton missing constable found Khandar Mahal Bonli
गौरतलब है कि कांस्टेबल अभिषेक शर्मा 28 अगस्त को अपनी बाइक से ससुराल जाने की कहकर घर से निकला था। लेकिन कई दिनों तक भी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने 5 सितंबर को बूंदी कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे काफी ढूंढा लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई। इस मामले में अनुसंधान के दौरान जब पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर अनुसंधान शुरू किया तो लोकेशन बौंली कस्बे की आने के बाद पुलिस ने जांच का केंद्र बौंली बना लिया। इसमें फिर पुलिस ने 4 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान दो दिवस पूर्व पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के लिए बूंदी लेकर गई जहां आरोपियों ने मामला प्रेम प्रसंग का बता अभिषेक की हत्या कर महल के पीछे खड्डे में दफन करने की पुलिस को जानकारी दी। आरोपियों की दी गई जानकारी व निशानदेही पर बूंदी पुलिस ने बौंली पुलिस के सहयोग से महल के पिछवाड़े पहुंच खड्डे में दफन कांस्टेबल के शव कंकाल को बाहर निकाला, जिसकी परिजनों ने भी पुष्टि की। मौके पर कांस्टेबल के परिजन भी उपस्थित थे।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पुलिस इस मामले में अभी तक जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से और गहनता से पूछताछ कर रही है। इसमें और भी कई लोगों के लिप्त होने की पुलिस ने संभावना जताई है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों ने 28 और 29 अगस्त की रात्रि को हत्या करने व सबूत नष्ट करने की जानकारी दी है। मौके पर एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !