Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

गुफा में अपनी दो बच्चियों के साथ मिली रूसी महिला

कर्नाटक: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ के सुदूर इलाके की एक गुफा में पुलिस को एक रूसी महिला और दो बच्चियां मिली हैं। पुलिस की गश्ती टीम को गुफा की एंट्री पर लगभग “700 से 800 मीटर नीचे” कुछ कपड़े दिखे थे, जिससे उन्हें गुफा में किसी के होने का संकेत मिला। जब गश्ती टीम जंगल से गुजर रही थी, तब उन्हें एक विदेशी बच्ची गुफा से दौड़कर बाहर निकलती दिखी। बच्ची को जंगल में देखकर पुलिस टीम को हैरानी हुई।

 

Russian woman found with her two daughters in a cave Karnataka

 

 

 

पुलिस ने क्या बताया:

उत्तर कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक एम नारायण ने बीबीसी हिंदी को बताया कि हमें गुफा के आसपास सांप रेंगते दिखे थे। ये इलाका इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि पिछले साल रामतीर्थ पहाड़ियों के आसपास भूस्खलन हुआ था। इसलिए पुलिस टीम अच्छी तरह से इस इलाके में गश्त लगा रही थी। हालांकि, 40 साल की रूसी महिला नीना कुटीना और उनकी दोनों बेटियां प्रेमा (छह साल) और एमा (चार साल) उस जगह पर काफी आराम से थीं।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमें उन्हें ये समझाने में थोड़ा समय लगा कि वहां रहना खतरनाक है। एक हफ्ते पहले, नीना कुछ सब्जियां और राशन का सामान लेकर आई थीं और खाना पकाने के लिए उन्होंने जंगल की लकड़ी का इस्तेमाल किया था। पुलिस को वहां नूडल्स के पैकेट और एक लोकप्रिय ब्रांड के सलाद का पैकेट मिला था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम ने उन्हें पांडुरंग विट्ठल की मूर्ति की पूजा करते हुए भी पाया। महिला ने कहा कि भगवान कृष्ण ने उन्हें ध्यान करने के लिए भेजा है और वह तपस्या कर रही हैं।

 

 

वापस भेजा जाएगा रूस:

नीना ने पुलिस को बताया कि उनका पासपोर्ट खो गया था, लेकिन पुलिस और वन अधिकारियों ने उनका पासपोर्ट खोज निकाला। उनका कहना है कि वो अक्सर भारत आती-जाती रहती थीं, लेकिन उनका वीजा 2017 में ही एक्सपायर हो गया था। नीना 18 अक्टूबर 2016 से 17 अप्रैल 2017 तक बिजनेस वीजा पर भारत आई थीं। गोवा फ़ॉरनर्स रीज़नल रजिस्ट्रेशन ऑफ़िस (एफ़आरआरओ) ने उन्हें 19 अप्रैल 2018 को एग्ज़िट परमिट जारी किया था।

 

 

वो नेपाल गई और फिर बाद में आठ सितंबर 2018 को भारत लौट आई। फिलहाल पुलिस महिला को एक आश्रम और बच्चों को एक बाल गृह ले गई है। अधिकारियों का कहना है कि नीना और बच्चों को बेंगलुरु के विदेशी नागरिकों के लिए बने डिटेंशन सेंटर में लाया जाएगा और फिर रूस भेज दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !