Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

महात्मा गांधी की ऑयल पेंटिंग की नीलामी, जानिए कितने करोड़ में बिकी

नई दिल्ली: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नेता महात्मा गांधी की एक दुर्लभ ऑयल पेंटिंग लंदन में लगभग एक करोड़ 72 लाख रुपये (2,04,648 डॉलर) में नीलाम हुई है। यह रकम नीलामीघर बॉनहम्स के अनुमान से कहीं अधिक है। पहले अनुमान लगाया गया था कि ये चित्र 50,000 पाउंड से 70,000 पाउंड के बीच नीलाम हो सकता है। भारतीय रुपये में ये कीमत 80 लाख रुपये से कुछ अधिक होती है। यह चित्र 1931 में ब्रिटेन की कलाकार क्लेयर लीटन ने उस समय बनाया था जब महात्मा गांधी लंदन गए थे।

Mahatma Gandhi's oil painting auctioned, know how many crores it sold for

बॉनहम्स के अनुसार, माना जाता है कि यह एकमात्र ऑयल पेंटिंग है जिसके लिए गांधी ने खुद पोज दिया था। गांधी ने भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ अहिं*सात्मक आं*दोलन का नेतृत्व किया था और उनके सिद्धांतों ने दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रेरित किया। यह चित्र 1931 में गांधी की लंदन यात्रा के दौरान बनाया गया था, जब वे भारत के लिए संवैधानिक सुधारों और स्वशासन की मांगों पर चर्चा के लिए आयोजित दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने गए थे।

यह पेंटिंग 1989 में अमेरिका में लीटन की मौ*त तक उन्हीं के कलेक्शन में रही और बाद में उनके परिवार के पास चली गई। बॉनहम्स ने यह नहीं बताया कि इस पेंटिंग को किसने खरीदा है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इसे सार्वजनिक प्रद*र्शन के लिए रखा जाएगा या नहीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !