सवाई माधोपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा के 118वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख विमल कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य में रविवार को क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर की ओर से बड़ौदा आर.सेटी. सवाई माधोपुर के नव निर्माणाधीन परिसर में पौधारोपण कर स्थापना दिवस मनाया गया।
साथ ही मुख्य अतिथि ने नए निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर बैंक के उप क्षेत्रीय प्रमुख विकास नारंग, अग्रणी जिला प्रबंधक प्रदीप कुमार, आरबीडीएम सत्येंद्र कुमार, आर. सेटी. निदेशक नीरज गोपालिया, सहायक अग्रणी जिला प्रबंधक हरिकेश मीणा तथा राजेंद्र बैरवा, लोकेश जांगिड़, मनराज माली, कपिल कुमार सहित समस्त आर.सेटी. स्टाफ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने अपने नाम का एक-एक पौधा लगाया। पौधारोपण के पश्चात क्षेत्रीय प्रमुख विमल कुमार जैन ने केक काट कर स्थापना दिवस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस क्रम में कुल 118 नए पौधे लगाए गए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
