मुंबई: मुंबई सीरियल ब्ला*स्ट में बॉम्बे हाई कोर्ट के सभी 12 आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुँची है। राज्य सरकार की स्पेशल लीव पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट में 24 जुलाई को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस पर सहमति जताई है। मुंबई सीरियल ब्ला*स्ट के 19 साल बाद और ट्रायल कोर्ट के फैसले के 10 साल बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी 12 दोषियों को बरी कर दिया था।
राज्य की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की पीठ से कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और तत्काल सुनवाई की जरूरत है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल कर दी है, जिसमें आरोपियों को दोषी करार देने और पाँच आरोपियों को मौ*त की सजा देने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलट दिया गया था। सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले पर हैरानी जताई थी। उन्होंने कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला बेहद चौंकाने वाला है और हम इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।
मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट में गई थी 189 लोगों की जा*न:
11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेनों की कई बोगियों में सात ध*माके हुए थे। ये ध*माके मुंबई की पश्चिमी रेलवे लाइन पर सात अलग-अलग ट्रेनों में हुए थे। इन ध*माकों में 189 लोगों की जा*न गई थी और 824 लोग घायल हुए थे। यह मुंबई पर हुए सबसे बड़े हम*लों में से एक माना जाता है, जिसे आम तौर पर ‘7/11 ब्ला*स्ट’ कहा जाता है। इस मामले में 2015 में एक विशेष अदालत ने पांच अभियुक्तों को फां*सी और सात को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।बॉम्बे हाई कोर्ट ने निचली अदालत के उस फैसले को पलटते हुए सभी 12 अभियुक्तों को बरी कर दिया है। इनमें से एक अभियुक्त कमाल अंसारी की 2021 में मौ*त हो गई थी।
Tags Bombay High Court Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Maharashtra Maharashtra News Mumbai Mumbai News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार
बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …
उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप
बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त
अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …
कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर
दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
