Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अर्चना मीना बनी आईसोवा महाराष्ट्र की अध्यक्ष

शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण जैसे विषयों पर ठोस योगदान देने का अवसर मिलेगा – अर्चना मीना

 

सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को सर्वोपरि रखते हुए हर देशवासी चहुंमुखी विकास का सपना साकार होते हुए देख सके – अर्चना मीना

सवाई माधोपुर: स्वदेशी जागरण मंच (Swadeshi Jagran Manch) की राष्ट्रीय महिला प्रमुख एवं स्वावलंबी भारत अभियान (Swavalambi Bharat Abhiyan) की राष्ट्रीय सह-समन्वयक, सवाई माधोपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं नवाचारों से अपनी पहचान बनाने वाली आरंभ भारत की संस्थापक, होटल अनुरागा पैलेस की डायरेक्टर, शबरी ऑर्गेनिक कृषि एवं डेयरी फार्म की सीईओ एवं जनजाति महिला विकास संस्थान की फाउंडर मेंबर अर्चना मीना (Archana Meena) को आईसोवा (IASOWA) (आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन) (IAS Officers Wives Association) महाराष्ट्र  (Maharashtra) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

 

Archana Meena became the President of IASOWA Maharashtra

 

 

मुंबई (Mumbai) में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में अध्यक्ष का पद ग्रहण करते हुए अर्चना मीना ने कहा कि आईसोवा, महाराष्ट्र की अध्यक्ष पद के दायित्व को ग्रहण करते हुए मन में कृतज्ञता के साथ-साथ गहरी जिम्मेदारी का अनुभव हो रहा है। इस संस्था ने दशकों से देशभर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के परिवारों, विशेष रूप से उनकी जीवन संगिनियों को एक ऐसा मंच दिया है जहाँ हम समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को और अधिक व्यापकता व उद्देश्य के साथ निभा सकें।

 

Archana Meena became the President of IASOWA Maharashtra

 

 

 

अर्चना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने स्वयं पिछले कई वर्षों में महसूस किया है कि जब देश के नीति निर्धारक प्रशासनिक तंत्र को अनुकूल परिस्थितियाँ, मनोबल और सकारात्मक सहयोग देने में उनके परिवार की भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष भागीदारी होती है, तो समाज में संवेदनशीलता, सेवा और समावेशिता के नए आयाम जुड़ते हैं।

 

Archana Meena became the President of IASOWA Maharashtra

 

 

अर्चना ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि आईसोवा (IAS Officers Wives Association –  IASOWA) जैसे मंच से जुड़ कर हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण जैसे विषयों पर ठोस योगदान देने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि मेरी ये भूमिका तब सफल हो पाएगी जब मुझे अपने से पहले की अनुभवी अध्यक्षों की प्रेरणा, उनके द्वारा शुरू किए गए सामाजिक कार्यों की विरासत और आईसोवा की समस्त सम्माननीय सदस्यों का मार्गदर्शन और साथ मिलेगा।

 

 

Archana Meena became the President of IASOWA Maharashtra

 

मैं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने मुझ पर हमेशा ही अपना स्नेह बनाए रखा। हम सब मिलकर एक ऐसे वातावरण का निर्माण करें जहाँ सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को सर्वोपरि रखते हुए हर देशवासी चहुंमुखी विकास का सपना साकार होते हुए देख सके।

 

 

 

इस अवसर पर महाराष्ट्र की निर्वर्तमान मुख्य सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष सुजाता सोनिक (IAS Sujata Saunik), सचिव आर. विमला, कोषाध्यक्ष ज़ेबा नायक सहित आईसोवा महाराष्ट्र के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बताते चलें कि हाल ही में अर्चना मीना के पति आईएएस राजेश कुमार मीना (IAS Rajesh Kumar Meena) महाराष्ट्र प्रदेश के मुख्य सचिव (Chief Secretary of Maharashtra) नियुक्त किए गए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !