Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

 झालावाड़ में दर्दनाक हा*दसा, स्कूल बिल्डिंग गिरी, 7 बच्चों की मौ*त, 28 मासूम गंभीर घायल 

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हा*दसे में अब तक 7 बच्चों की मौ*त हो गई है। वहीं 28 बच्चे गंभीर घायल हुए हैं। मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल का एक क्लासरूम बारिश के बीच पूरी तरह ढह गया। इसमें 7वीं क्लास के 35 बच्चे बैठे थे। सभी मलबे में दब गए। टीचर्स और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया।

 

School building collapsed in jhalawar

 

 

 

मनोहरथाना अस्पताल के डॉ कौशल लोढ़ा ने बताया कि 35 घायलों को हॉस्पिटल लाया गया था। इनमें से 5 बच्चों की मौ*त हो चुकी थी। गंभीर घायल 11 बच्चों को झालावाड़ जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। इस दौरान एक और बच्चे ने द*म तोड़ दिया। घटना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 1:30 बजे घटना स्थल पर पहुंचेंगे। वे यहां घायलों से भी मिलेंगे।

 

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि इस स्कूल में कुल 7 क्लासरूम हैं। हा*दसे के दौरान स्कूल के दो क्लासरूम में 71 बच्चे थे। जिस क्लासरूम में यह हा*दसा हुआ है, उसमें 7वीं क्लास के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल में दो टीचर भी मौजूद थे, लेकिन दोनों हाद*से के दौरान बिल्डिंग से बाहर थे। पांच मृ*तकों की पहचान हो चुकी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !