दूरबीन से जटिल ऑपरेशन कर पेट से निकाली 2 किलो की गांठ
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित गणगौरी अस्पताल में 18 वर्षीय श्यामा को लगभग 1 वर्ष से पेट में दर्द और भारीपन की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया। उसके पेट में अण्डाशय की बड़ी गठान होना पाया गया। गणगौरी अस्पताल में डॉ.रोबिन बोथरा (शल्य चिकित्सक) डॉ. विमल (निश्चेतन चिकित्सक) स्टाफ नर्स राहुल, शाहबाज, विनीत एवं आसिफ की टीम ने दूरबीन द्वारा जटिल ऑपरेशन कर मरीज के बायें अण्डाशय से 2 किलो की गांठ निकाली। मरीज अब पूर्णत: स्वस्थ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
