Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

कलेक्टर ने जनसुनवाई कर सुने ग्रामीणों के अभाव अभियोग

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत नीमोद के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को रास्तों में अतिक्रमण की शिकायत, कब्रिस्तान पर अतिक्रमण संबंधी परिवाद मिले, कलेक्टर ने तहसीलदार एवं विकास अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार खातेदारी जमीन से रास्ते के संबंध में परिवाद पर धारा 251 में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने नीमोद के मुख्य मार्ग पर कीचड की समस्या से अवगत कराया। नालियां अवरूद्ध होने की शिकायत पर पर कलेक्टर ने ग्राम विकास अधिकारी को नालियां अवरूद्ध करनेवाले के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जस्टाना रोड़ से नीमोद तक सड़क की जर्जर स्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कलेक्टर सार्वजनिक निर्माण विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए जनसुनवाई के दौरान श्मशान के पास वाली बस्ती में पेयजल की समस्या होने की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं सरकारी बोरिंग की मोटर के निजी उपयोग की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को जांच कर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार नहर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत एवं कई लोगों को नरेगा का भुगतान नहीं मिलने के परिवाद पर कलेक्टर ने विकास अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Collector listened problems villagers bonli
रास्तों एवं सिवायचक जमीन पर अतिक्रमण के संबंध में तहसीलदार को धारा 91 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का त्वरितता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति जारी करने तथा आवास रहित पात्र लोगों को आवास मिले, इसके लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। गांव में नाली, बिजली, पानी सहित अन्य शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर व्यवस्थाएं दुरस्त करने की बात कही। कलेक्टर ने रोजगार गारंटी योजना में कार्य चाहने वालों से फार्म नंबर 6 प्राप्त कर तत्काल मस्टरोल जारी कर कार्य उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देकर पात्रों को इनका लाभ मिले, इसके लिए जागरूकता से कार्य करने का आग्रह किया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें। डॉ. सिंह ने पेंशन से जुड़े प्रकरणों की परिवेदनाएं सुनी और दस्तावेजों की जांचकर सत्यापन करवाने के निर्देश दिए।

आपसी समझाईश से निपटाएं मामले:- पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने अपराधी के सम्बन्ध में समय रहते पुलिस को सूचना दें। झूंठे मुकदमें दर्ज न करवायें, ऐसा करने पर 6 माह की जेल होती है। जो घटना हो, वही दर्ज करवायें, ऐसा न सोचे कि विपक्षी ने तो गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है, मैं उससे भी गम्भीर धारा में या बढा-चढा कर मुकदमा दर्ज करवा दूंगा तो फायदे में रहूंगा। झूंठ लिखने या बोलने से आपका पक्ष कमजोर हो जाता है। एसपी ने आवारा पशुओं, रोजडों से बचकर निर्धारित गति सीमा में यातायात नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाने की अपील की।

गुटखाए बीड़ी, जर्दा, शराब एवं दुर्व्यसनों से बचने की दी सलाह:- जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। उन्होंने ग्रामीणों को बीडी, गुटखा, जर्दा, शराब एवं अन्य दुर्व्यसनों से बचने की सलाह दी। साथ ही बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने का आग्रह किया। इस पर ग्रामीणों ने हाथ खडे कर संकल्प भी जताया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एसडीएम मलारना डूंगर मनोज कुमार, विकास अधिकारी बौंली सुशीला, तहसीलदारए सरपंच प्रहलाद मीना सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !