नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया है कि अमरनाथ यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह यात्रा पहलगाम और बालटाल के बीच स्थगित हुई है। विभाग ने एक्स पर बताया कि श्री अमरनाथजी यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों बेस कैंपों से 30 जुलाई 2025 तक स्थगित कर दी गई है।
कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि 30 जुलाई 2025 को सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण, दोनों बेस कैंपों बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी से यात्रा शुरू नहीं हो पाई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि अब तक की श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 के दौरान 3.93 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। दो साल के अंतराल के बाद श्री अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हुई है. यह यात्रा 43 दिनों तक चलेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
