Sunday , 8 March 2026
Breaking News

भारी बारिश से प्रभावित नागरिकों के लिए विशेष टीमें तैनात, कंट्रोल रूम स्थापित

सवाई माधोपुर: हाल ही में सवाई माधोपुर शहर में हुई भारी वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे आमजन के दैनिक जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। जिला कलेक्टर काना राम के निर्देशानुसार नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा प्रभावित नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 

Special teams deployed for citizens affected by heavy rains, control room set up in sawai madhopur

 

नगर परिषद आयुक्त नरसी मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराने शहर की कई कॉलोनियों (जैसे अंसारी मोहल्ला, मिर्जा मोहल्ला, ब्रह्मपुरी, कुम्हार मोहल्ला, रैगर मोहल्ला एवं गुरुद्वारे के पास) में जलभराव के चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए नगर परिषद द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में प्रातः एवं सायं काल जल टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

 

 

इसके साथ ही नगर परिषद की टीम एवं पार्षदों के सहयोग से इन क्षेत्रों में लगभग 1000 भोजन पैकेटों का वितरण किया गया। सभी प्रभावित बस्तियों में सफाई व्यवस्था के लिए सफाईकर्मियों की विशेष टीम लगाई गई है, जो लगातार सफाई कार्य में जुटी हुई है। नगर परिषद द्वारा यह राहत कार्य आगामी दिनों में भी सतत रूप से जारी रखा जाएगा। साथ ही, आयुक्त महोदय ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को राहत से संबंधित सहायता की आवश्यकता हो, तो वह नगर परिषद के कंट्रोल रूम पर संपर्क करें। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07462-220515 है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !