नई दिल्ली: मानहा*नि मामले में राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी के बयान का गलत मतलब निकाला गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सम्मान के साथ कहना चाहती हूँ कि जज यह तय न करें कि कौन सच्चा भारतीय है। यह विपक्ष के नेता का काम है, उनकी ड्यूटी है कि वे सरकार से सवाल पूछें। उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि मेरे भाई भारतीय सेना के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहेंगे।
वह सेना की सबसे ज्यादा इज्जत करते हैं। राहुल गांधी ने साल 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सेना और भारतीय जमीन पर चीन के कब्जे को लेकर बयान दिया था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने कहा था कि लोग भारत जोड़ो यात्रा के बारे में सवाल करेंगे, लेकिन वे इस बारे में एक भी सवाल नहीं करेंगे कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 20 भारतीय जवानों की ह*त्या कर भारत की दो हजार वर्ग किलोमीटर जमीन कब्जा ली है।
भारतीय मीडिया इस बारे में एक भी सवाल नहीं करेगा। सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता ने सवाल किया था कि आपको यह कैसे पता चला कि भारत की दो हजार वर्ग किलोमीटर जमीन चीन ने कब्जा ली है? क्या आप वहां मौजूद थे? क्या आपके पास कोई विश्वसनीय जानकारी है? अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसा नहीं कहेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
