Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राहुल गांधी ये बोले

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कोर्ट के आदेश को दशकों पुरानी नीति से पीछे हटने वाला बताया है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि दिल्ली-एनसीआर से सभी आवारा कुत्तों को हटाने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश दशकों पुरानी मानवीय और विज्ञान आधारित नीति से पीछे हटने जैसा है। उन्होंने कहा कि ये बेज़ुबान जानवर कोई समस्या नहीं हैं, जिन्हें हटा दिया जाए।

Rahul Gandhi said this on the Supreme Court's order regarding stray dogs

शेल्टर, नसबंदी, टीकाकरण, सामुदायिक देखभाल और बिना किसी क्रू*रता के सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सकता है। राहुल गांधी ने कहा है कि आवारा कुत्तों को हटाना एक दूरदर्शी कदम नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और एनिमल वेलफेयर साथ-साथ किया जा सकता है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में सभी आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश दिए हैं। इस आदेश का पशु अधिकार संगठनों और पशु प्रेमियों ने वि*रोध किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !