जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में देर रात बादल फटने के कारण हुए हा*दसे में कम से कम सात लोगों की मौ*त हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया है कि कठुआ के जोध खड्ड और जुथाना सहित कई हिस्सों में भूस्खलन की चपेट में आए और इससे काफी नुकसान हुआ है।
.
कठुआ में बादल फटने के कारण एक स्कूल को नुकसान पहुंचने की भी खबर है। बादल फटने के बाद हा*दसे में कम से कम सात लोगों की मौ*त हो गई है और पांच लोग घायल हैं। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को भी नुकसान पहुंचा है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि कठुआ में बादल फटने की घटना में चार लोगों की जा*न गई है (बाद में मौ*त का आंकड़ा बढ़ गया है)।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जंगलोट क्षेत्र में बादल फटने के बाद हुए हादसे में चार लोगों की मौ*त हो गई है। इससे रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने लिखा है कि सूचना मिलने के बाद मैंने एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना से बात की है। नागरिक प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बल तुरंत कार्रवाई में जुट गए हैं। डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने मृ*तकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
