नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के अन्य नेता मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस ने एक्स पर पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी का बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ये चुनाव सिर्फ किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं है। यह भारत के उस विचार के बारे में है जिसकी कल्पना हमारे पूर्वजों ने की थी। एक ऐसा भारत जहां संसद निष्ठा के साथ काम करे, जहां असहमति का सम्मान हो।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
