Thursday , 23 April 2026
Breaking News

‘इस्लाम नहीं रहेगा ये सोचने वाला हिंदू सोच का नहीं है’- मोहन भागवत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सौ साल पूरे होने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का गुरुवार को अंतिम दिन था और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने अपने रिटायरमेंट, बीजेपी और संघ के रिश्ते, घुस*पैठ और इस्लाम पर बात की है।

The one who thinks that Islam will not exist is not a Hindu Mohan Bhagwat

प्रमुख मोहन भागवत के भाषण की पांच प्रमुख बातें:

मोहन भागवत रिटायर होंगे:

’75 साल के बाद क्या? राजनीति से रिटायर हो जाना चाहिए’ सवाल के जवाब में मोहन भागवत ने कहा कि मैंने ये बात मोरोपंत के बयान का हवाला देते हुए उनके विचार रखे थे। मैंने ये नहीं कहा कि मैं रिटायर हो जाऊंगा या किसी और को रिटायर हो जाना चाहिए। हम जिंदगी में किसी भी समय रिटायर होने के लिए तैयार हैं और संघ हमसे जिस भी समय तक काम कराना चाहेगा, हम संघ के लिए उस समय तक काम करने के लिए भी तैयार हैं।

संघ और बीजेपी के बीच झगड़ा है:

बीजेपी और संघ के बीच संबंधों पर भागवत ने कहा कि सिर्फ इस सरकार के साथ नहीं हर सरकार के साथ हमारा अच्छा समन्वय रहा है। कहीं कोई झगड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि तभेद के कोई मुद्दे नहीं होते। हमारे यहां मतभेद के विचार कुछ हो सकते हैं लेकिन मनभेद बिल्कुल नहीं है। एक दूसरे पर विश्वास है। क्या बीजेपी सरकार में सब कुछ संघ तय करता है? ये पूर्णतः गलत बात है। मैं कई साल से संघ चला रहा हूं, वे सरकार चला रहे हैं। सलाह दे सकते हैं लेकिन उस क्षेत्र में फैसला उनका है, इस क्षेत्र में हमारा है। हम तय करते तो इतना समय लगता क्या? हम तय नहीं करते।

इस्लाम पर क्या बोले मोहन भागवत: 

मोहन भागवत ने कहा कि पहले दिन इस्लाम जब भारत में आया उस दिन से इस्लाम यहां है और रहेगा। ये मैंने पिछली बार भी कहा था।इस्लाम नहीं रहेगा ये सोचने वाला हिंदू सोच का नहीं है। हिंदू सोच ऐसी नहीं है। दोनों जगह ये विश्वास बनेगा तब ये संघर्ष खत्म होगा। पहले ये मानना होगा कि हम सब एक हैं। उन्होंने कहा कि घुसपैठ को रोकना चाहिए। सरकार कुछ प्रयास कर रही है, धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अपने देश में भी मुसलमान नागरिक हैं। उन्हें भी रोजगार की जरूरत है। मुसलमान को रोजगार देना है तो उन्हें दीजिए। जो बाहर से आया है उन्हें क्यों दे रहे हो? उनके देश की व्यवस्था उन्हें करनी चाहिए।

त्योहार के दौरान मां*साहार पर क्या बोले:

भागवत ने कहा कि व्रत में लोग शाकाहारी रहना चाहते हैं और अगर उन दिनों कोई ऐसा दृश्य सामने आए तो हो सकता है भावनाओं को ठेस पहुंचे। दो तीन दिन की बात है। समझदारी की बात है कि ऐसे समय इन चीजों से परहेज रखना चाहिए। तो कानून भी नहीं बनाना पड़ेगा।

तीन बच्चे होने चाहिए: 

भागवत ने कहा कि भारत के हर नागरिक के तीन-तीन बच्चे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रित रहे और पर्याप्त रहे। इस लिहाज से तीन ही बच्चे होने चाहिए। तीन से ज्यादा नहीं होने चाहिए। ये हर किसी को स्वीकार करना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !