Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जमीयत उलेमा ए हिंद ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर बांटी राहत सामग्री

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद उत्पन्न बाढ़ की स्थिति ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसे संकट की घड़ी में जमीयत उलेमा ए हिंद ने राहत एवं पुनर्वास का बीड़ा उठाते हुए जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई है। जमीयत के जिला प्रतिनिधियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जरूरतमंदों को आटा, दाल, तेल, साबुन, सर्फ, कंबल, दरी व अन्य आवश्यक वस्तुओं की राहत किट वितरित की। संगठन का यह अभियान जिलेभर के कई गांवों में जारी है।

 

Jamiat Ulema-e-Hind visited the flood affected area and distributed relief materials in sawai madhopur

 

मौलाना मोहम्मद अबसार नाशरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराना शहर, सूरवाल, धनौली, जड़ावता, कानसीर, मखौली, चकेरी सहित अनेक गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। राहत कार्य के दूसरे दिन जमीयत का प्रतिनिधिमंडल सूरवाल, धनौली व जड़ावता गांव पहुंचा। इस दौरान जड़ावता गांव के निवासी मौजीराम पटेल, जिनका घर सैलाब में पूरी तरह तबाह हो गया, उन्हें खाने-पीने का राशन किट, कंबल, दरी के साथ-साथ अस्थाई आवास हेतु लोहे की 5 चद्दरें प्रदान की गईं।

 

 

 

इस सहयोग से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत मिली और मानवता तथा भाईचारे का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत हुआ। गांव के लोगों ने जमीयत की इस पहल की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की है। इस अवसर पर मौलाना मुहम्मद नौमान कासमी, मौलाना अबसार अहमद नदवी, मौलाना मुहम्मद इकराम, मौलाना फिरोज, मौलाना काजी अनवर, मुजाहिद सूरवाल सहित कई जमीयत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !