सवाई माधोपुर: जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा ने बताया कि जिले में विभिन्न जल संरचनाओं की सतत निगरानी की जा रही है और विभाग द्वारा सभी आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य समय पर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सावटा एनीकट (खंडार) पर हुए कटाव की मरम्मत का कार्य विभाग द्वारा तत्काल संसाधन लगाकर किया गया है।
इसी प्रकार झोपड़ी जीवड़ एनीकट, मीना मंदिर की ढाणी, गंगापुर रोड पर हुए कटाव को भी विभाग द्वारा रोका जा रहा है। मोरासागर बांध को लेकर फैली अफ*वाह का खंडन करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि डाउनस्ट्रीम से बह रहा पानी बांध से नहीं, बल्कि पीएचईडी की पाइपलाइन टूटने के कारण आ रहा था। मोरसागर बांध पूर्ण रूप से सुरक्षित है और इसकी तकनीकी जांच नियमित रूप से की जा रही है। इसी प्रकार सूरवाल बांध के संबंध में भ्रा*मक खबरों का भी विभाग ने खंडन किया है।
विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि सूरवाल बांध सुरक्षित है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रांति न पाले। अधिशासी अभियंता ने आमजन से अपील की है कि वे अफ*वाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन एवं विभाग की आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
