जोधपुर: भारतीय पत्रकारों की आवाज 1950 से बुलंद करने वाले देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित संगठन आईएफडब्ल्यूजे का 131वां राष्ट्रीय अधिवेशन राजस्थान के दूसरे बड़े जिले जोधपुर में 11 और 12 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा, जिसके शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि पूर महराजा गज सिंह होंगे, जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर के 500 से अधिक पत्रकार शिरकत करेंगे।
जोधपुर के रातानाडा स्थित माहेश्वरी भवन में 11 और 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के संयोजक और आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष प्रदीप जोशी तथा आयोजन के मुख्य संयोजक नंदकिशोर शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ और प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गौड़ ने तैयारियों की समीक्षा करने के साथ इस आयोजन के ऐतिहासिक होने की बात कही है। आयोजन समिति में शामिल लोगों ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि, इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) देश के पत्रकारों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा संगठन का 131वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 11 व 12 सितम्बर को जोधपुर स्थित माहेश्वरी भवन, जेएनवीयू ओल्ड कैंपस के सामने, रातानाडा में आयोजित किया जाएगा।
यह अधिवेशन प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला वह मंच है, जहां देशभर के कार्यरत पत्रकार एकत्रित होकर मीडिया से जुड़े समसामयिक मुद्दों, चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर विचार-विमर्श करते हैं। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ 11 सितम्बर को प्रातः 11.15 बजे होगा, जिसमें देश-प्रदेश के कई विशिष्ट जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
