Sunday , 7 June 2026
Breaking News

फसल खराबे का आकलन कर किसानों को सहायता दी जाएगी: संसदीय कार्य मंत्री

जयपुर: संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों की हर समस्या के लिए संवेदनशील हैं। प्रदेश में अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक जिले में गिरदावरी, विशेष गिरदावरी करवाने तथा नुकसान का आकलन करने के लिए जिला कलक्टरों को निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि खराबे का आकलन कर किसानों को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

 

Assessing the crop damage, farmers will be given assistance in jaipur

 

 

संसदीय कार्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का राजस्व मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिलों के प्रभारी मंत्रियों, प्रभारी सचिवों और जिला कलक्टरों द्वारा फसल खराबे का आकलन किया गया है। मुख्यमंत्री महोदय ने भी इस संबंध में सभी प्रभारी मंत्रियों और सचिवों की बैठक ली है। उन्होंने कहा कि खराबे की रिपोर्ट के आधार पर सहायता राशि दी जाएगी।

 

 

इससे पहले विधायक लक्ष्मण राम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र मेड़ता में माह जून व जुलाई, 2025 में अतिवृष्टि से फसल खराबा नहीं होने से सर्वे या गिरदावरी नहीं करवाई गयी। वर्तमान में गिरदावरी कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि गिरदावरी कार्य पूर्ण होने के पश्चात फसल खराबा की स्थिति पाई जाती है, तो आपदा प्रबन्धन एवं सहायता विभाग द्वारा एसीडीआरएफ नोर्म्स के अनुसार आदान-अनुदान वितरण की कार्यवाही की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !