नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन जं*ग को लेकर भी बातचीत हुई। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वह बेहतरीन काम कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि नरेंद्र, रूस और यूक्रेन के बीच जंग को खत्म करने में आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों नेताओं के बीच बातचीत का ब्योरा साझा किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि मेरे मित्र राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और मेरे 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपकी तरह मैं भी भारत-अमेरिका के व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपके प्रयासों का समर्थन करते हैं। आज (17 सितंबर), प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
