Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भामाशाह शिवकरण ने अब तक 50 लाख से अधिक का किया आर्थिक सहयोग

सवाई माधोपुर: जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान तथा जिला कलक्टर काना राम के मार्गदर्शन में संचालित नवाचार “भविष्य की उड़ान” से प्रेरित होकर नींदड़दा निवासी रेलवे से सेवानिवृत वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार शिवकरण मीणा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। शिक्षा अधिकारियों की प्रेरणा से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आर.ओ. एवं वॉटर कूलर लगवाने हेतु 35 हजार रुपए का चैक शुक्रवार को जिला कलक्टर काना राम को सुपुर्द किया।

 

Bhamashah Shivkaran has contributed more than Rs 50 lakh till now in sawai madhopur

 

इस दौरानएडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना तथा व्याख्याता वेद प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिवकरण मीणा द्वारा राजकीय विद्यालयों के भौतिक विकास हेतु कक्षा कक्ष निर्माण, कक्षा-कक्षों की मरम्मत, फर्नीचर, पेयजल, चार दिवारी निर्माण, जैसे महत्वपूर्ण कार्य करवाए है। ग्रामीण अंचलों के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की कमी बच्चों की पढ़ाई में सबसे बड़ी बाधा होती है।

 

 

 

 

इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने विद्यालयों आवश्यक भौतिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिला। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीणा ने बताया कि भामाशाह शिवकरण मीणा द्वारा अब तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नींदड़दा के भौतिक विकास तथा अन्य शैक्षिक विकास के कार्यों में लगभग 50 लाख की लागत से विद्यार्थियों हेतु कक्षा-कक्ष निर्माण, फर्नीचर, चारदिवारी, पेयजल व्यवस्था एवं विद्यालय मुख्य द्वार निर्माण, बालिका छात्रावास निर्माण में सहयोग सहित अनेक कार्य करवाए हैं।

 

 

 

मीणा अपनी राजकीय सेवा आरंभ से अब तक प्राप्त वेतन का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा सार्वजनिक कार्यों एवं शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु लगातार दान में देते आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा पर किए गए इस अमूल्य आर्थिक योगदान के लिए जिला कलक्टर द्वारा भी उनकी सराहना की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !