Thursday , 23 July 2026
Breaking News

सवाई उत्सव में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का होगा आयोजन

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने कहा कि सवाई माधोपुर के 257 वें स्थापना दिवस को सवाई माधोपुर उत्सव के रूप में भव्य एवं वृहत स्तर पर मनाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता बनाते हुए दी गई जिम्मेदारियों एवं कार्यक्रम आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बनाएं।
सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के आयोजन के संबंध में तैयारी बैठक जिला कलेक्टर डॉ.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में सवाई माधोपुर स्थापना दिवस को सवाई माधोपुर उत्सव के रूप में 19 एवं 20 जनवरी 2020 को दो दिन तक मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने सवाई माधोपुर उत्सव को लोगों का कार्यक्रम बनाते हुए जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी समारोह को आकर्षक बनाया जाये।
जिला कलेक्टर ने तैयारी बैठक में उपस्थित अधिकारियों, एनजीओ को संबोधित करते हुए उत्सव की रूपरेखा तय की। सवाई माधोपुर उत्सव 19 एवं 20 जनवरी को मनाया जायेगा जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Various programs and activities will be organized in Sawai Madhopur Utsav

ये होंगे कार्यक्रम:- सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के अवसर पर 19 जनवरी को सुबह साढे सात बजे रन फोर सवाई माधोपुर का आयोजन होगा। सवाई माधोपुर के एतिहासिक धरोहर, नियोजित विकास एवं शांति सद्भाव के लिए रन फॉर सवाई माधोपुर में लोगों की सहभागिता ली जाएगी। इसके बाद रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में सुबह 9 बजे महा आरती का आयोजन किया जाएगा। सुबह दस बजे वन्यजीव एवं बाघ संरक्षण विषय पर फोटों प्रदर्शनी का आयोजन राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक संग्रहालय में किया जायेगा। सुबह 11 बजे नगर परिषद परिसर में महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा।

शोभायात्रा रहेगी आकर्षण का केन्द्र:- 19 जनवरी को स्थापना दिवस के अवसर पर शहर सवाई माधोपुर में दंडवीर बालाजी से मुख्य बाजार होते हुए राजबाग तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में कलश लिए महिलाएं, विभिन्न लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते कलाकार तथा हाथी एवं घोडे तथा हजारों की संख्या में नागरिक, स्कूल-कॉलेज के बालक बालिकाएं शामिल होंगे। शोभायात्रा आकर्षण का केन्द्र रहेगी। राजबाग पहुंचकर शोभायात्रा सम्पन्न होगी। इसके बाद राजबाग में पारम्परिक ग्रामीण खेल, रस्सा कस्सी, नींबू चम्मच दौड़, मटका दौड़, फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता तथा पगड़ी बांधना आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन इंदिरा मैदान में रात्रि 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। जिसमें विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।

दूसरे दिन 20 जनवरी:- पुलिस लाइन मैदान पर दोपहर को स्थानीय टीमों की विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। अपरान्ह तीन बजे नाइजीरिया एवं स्थानीय खिलाडियों के बीच फुटबॉल का मैच आकर्षण का केन्द्र रहेगा। 20 जनवरी को ही सुबह 11 बजे शिल्पग्राम में मॉडना प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सुबह साढे सात बजे हॉर्स सफारी माई फिटनेस का आयोजन होगा। अपरान्ह तीन बजे से शाम पांच बजे राजकीय महाविद्यालय में वन्य जीवों पर आधारित मैजिक शो का आयोजन होगा। साथ ही पर्यटन विभाग द्वारा सवाई माधोपुर के संबंध में बनाई गई पुस्तिका सोवेनियर का विमोचन भी होगा। रात्रि को सात बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें ख्यातिप्राप्त कवियों द्वारा कविता पाठ किया जाएगा। इंदिरा मैदान में हॉट बैलून भी सवाई माधोपुर उत्सव में आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करते हुए जनसहभागिता बढाने के बारे में प्रेरित किया। इस मौके पर एडीएम कैलाश चंद्र, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, एसीईओ रामचंद्र, पर्यटन सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव ने भी विचार रखे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के संबंध में अगली तैयारी समीक्षा बैठक 11 जनवरी को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !