Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

अन्तर्राज्यीय हथि*यार त*स्कर गि*रोह का पर्दाफाश : 6 लोडेड हथि*यार और 8 कार*तूस बरामद

झालावाड़: झालावाड़ जिले की झालरापाटन पुलिस ने अ*वैध हथि*यारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अन्तर्राज्यीय हथि*यार त*स्कर गि*रोह का भंडाफोड़ कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गि*रोह के सरगना समेत कुल 6 आरोपियों को गिर*फ्तार किया है, जिनके कब्जे से 6 अवै*ध लोडेड देशी हथि*यार पिस्ट*ल और क*ट्टे और 8 जिन्दा का(रतूस बरामद किए गए हैं। गिर*फ्तार किए गए आरोपियों में थाना सदर झालावाड़ का हिस्ट्री*शीटर नन्दलाल उर्फ नन्दा गुर्जर और सुसनेर मध्यप्रदेश का हि*स्ट्रीशीटर हाफीजुल्ला उर्फ हाफिज खान भी शामिल हैं, जो लोडेड अ*वैध हथि*यारों के साथ पकड़े गए हैं। इन दोनों ब*दमाशों के विरुद्ध राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में गंभीर प्रकृति के करीब ढाई दर्जन अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

 

 

Jhalawar Police News Rajasthan Madhya Pradesh 10 Oct 25

 

सरगना लालू खटीक सहित 6 धरे गए:

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि संगठित अप*राधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा और पुलिस उप अधीक्षक हर्षराज सिंह खरेडा के सुपरविजन में थानाधिकारी हरलाल मीणा के नेतृत्व वाली विशेष टीम को झालरापाटन निवासी लालचन्द उर्फ लालू खटीक (35) के अ*वैध ह*थियारों की खरीद-फरोख्त में लिप्त होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 07 और 08 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और गिरोह के सभी छह सदस्यों को लोडेड हथि*यारों के साथ धर दबोचा।

 

 

 

गिरोह के सरगना लालचन्द उर्फ लालू खटीक (35) निवासी झालरापाटन को भैरूपुरा बस्ती से एक देशी पि*स्टल मय 2 जिन्दा कार*तूस के साथ, हिस्ट्री*शीटर नन्द लाल उर्फ नन्दा गुर्जर (23) निवासी चांदियाखेड़ी को दूध डेयरी तिराहे के पास से एक देशी पि*स्टल मय 2 जिन्दा कार*तूस के साथ और हिस्ट्री*शीटर हाफीजुल्ला उर्फ हाफिज खान (35) निवासी सुसनेर जिला आगर एमपी को पूर्वज होटल के पास से एक देशी पि*स्टल के साथ गिर*फ्तार किया गया।

 

 

 

इसी प्रकार देव सिंह गुर्जर (58) व बालसिंह गुर्जर (40) निवासी भालता को पुराना टोल नाका तिराहा से 12 बोर के एक-एक देशी क*ट्टा मय 1-1 जिन्दा कार*तूस के साथ और रामनारायण दांगी (67) निवासी रायपुर जिला झालावाड़ को माधोपुर पुलिया के पास से एक 12 बोर के देशी क*ट्टा मय 2 जिन्दा कार*तूस के साथ गिर*फ्तार किया गया।

 

 

मध्य प्रदेश से होती थी त*स्करी:

प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह के सरगना लालू खटीक ने बताया कि वह ये हथि*यार मनावर, मध्यप्रदेश से खरीदकर लाता था और अन्य आरोपियों को बेचता था। गिर*फ्तार किए गए आरोपी आदतन आपरा*धिक प्रवृत्ति के हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न आप*राधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे इस अन्तर्राज्यीय गिरोह के अन्य नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

 

 

यह कार्रवाई एसएचओ हरलाल मीणा, हेड कांस्टेबल सीताराम, प्रीतम सिंह, मनोज कुमार, कांस्टेबल बाबू लाल स्वामी, मुकेश कुमार, किशोर कुमार, करण सिंह, सुरेश कुमार, पवन कुमार, सूरज कुमार की टीम द्वारा की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !