नई दिल्ली: तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी की नई दिल्ली में हुई प्रेस कांफ्रेंस में महिला पत्रकारों के नहीं होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया है। उन्होंने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर इस मामले में उनकी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर महिलाओं के अधिकारों को लेकर आपकी सोच, एक चुनाव से दूसरे चुनाव तक दिखावा मात्र नहीं है, तो फिर भारत की कुछ सबसे सक्षम महिलाओं का अपमान हमारे देश में कैसे होने दिया गया?
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे देश की महिलाएं भारत का गौरव और बैकबोन हैं। अमीर खान मुत्तकी की नई दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कई महिला पत्रकारों ने कहा है कि उन्हें वहाँ नहीं बुलाया गया। महिला पत्रकारों ने इसका वि*रोध करते हुए कहा है कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मुत्तकी गुरुवार को भारत पहुँचे हैं और शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
