नई दिल्ली: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित “आईआरसीटीसी स्कै*म” मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अन्य अभियुक्तों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। बार एंड बेंच के अनुसार अदालत ने लालू यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार, आ*पराधिक साजिश और धो*खाधड़ी के आरोप तय किए हैं। जबकि तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी पर साजिश और धो*खाधड़ी समेत कई आरोप लगे हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार स्पेशल जज विशाल गोगने ने यह आरोप तय किए हैं। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद रहे। यह मामला 2004 से 2009 के बीच लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए आईआरसीटीसी के दो होटलों के प्रबंधन और मरम्मत के ठेकों में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई का आरोप है कि ओडिशा के पुरी और झारखंड के रांची स्थित आईआरसीटीसी के होटलों के प्रबंधन का ठेका पटना की कंपनी सुजाता होटल को आवंटित करने के लिए ठेके की शर्तों में बदलाव किए गए।
इसके बदले में कंपनी ने लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़े लोगों को पटना में सस्ती दरों पर महंगी जमीन दी। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लॉ*न्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा है। सीबीआई ने जुलाई 2017 में इस कथित भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज की थी और जुलाई 2018 में आरोप पत्र दायर किया था। लालू प्रसाद यादव का परिवार इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज करता रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
