Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अधिकारी सक्रिय रह कर कार्य करे : कलक्टर

जिला कलक्टर डॉ. एस. पी. सिंह ने कहा कि जनगणना-2021 एक महत्वपूर्ण कार्य है, इस बार जनगणना मोबाईल एप के माध्यम से की जायेगी। जनगणना-2021 के प्रथम चरण में जिलें में मकान सूचीकरण, मकान गणना एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करने का कार्य 16 मई से 30 जून, 2020 तक किया जाना प्रस्तावित है। उन्होने सभी अधिकारियों को जनगणना कार्य समयबद्व एवं गुणवत्ता पूर्ण करवाने के निर्देश दियें।

Officer should work actively
जनगणना-2021 के लिए तहसीलवार ग्राम सूचियों को अन्तिम रूप प्रदान करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगरपरिषद आयुक्त एवं जनगणना निदेशालय, जयपुर से आए जनगणना अधिकारियों ने भाग लिया। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक आर.एस. जाट ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार 31 दिसम्बर, 2019 तक जिले की तहसीलों/कस्बों एवं ग्रामों के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार सीमाओं में जो परिवर्तन हुए है, उनकों तहसीलवार राजस्व ग्रामों की सूची, नक्शा संबधित तहसीलदारों व उपखण्ड अधिकारियों द्वारा अद्यतन कर प्रमाण पत्र जारी लिए गए। बैठक मे जनगणना निदेशालय के सलाहकार सतीश चतुर्वेदी, सांख्यिकी अन्वेक्षक विशाल गर्ग एवं अटलबिहारी सक्सेना ने जनगणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए डेटाबेस तैयार कर सूचना एकत्र कर ली जाए। जनगणना के लिए ग्रामीण क्षेत्र में तहसीलदार को चार्ज अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्र में नगर परिषद आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारी को चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है। विशेष क्षेत्र हो तो स्पेशन चार्ज अधिकारी भी नियुक्त किएं जाएंगे। बैठक में जनगणना निदेशालय से आए अधिकारियों ने जनगणना के कार्य के संबंधी में कार्मिक चयन, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण के संबंध में भी जानकारी दी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चंद्र, सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ, खंडार एसडीएम रतनलाल अटल, गंगापुर एसडीएम विजेन्द्र मीना, बोंली एसडीएम संतोष करोल, बामनवास एसडीएम हेमराज परिडवाल, मलारना डूंगर एसडीएम मनोज कुमार, चौथ का बरवाड़ा एसडीएम दामोदर, एसांख्यिकी अधिकारी आर. एस. जाट, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य ब्लॉक अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !