उत्तर प्रदेश: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की है। आरोप है कि 2 अक्टूबर को वाल्मीकि की पी*ट-पी*टकर ह*त्या कर दी गई थी। युवक की पि*टाई वाले कई वीडियो वायरल हुए थे। वहीं रायबरेली के पुलिस अधीक्षक यश वीर सिंह ने बताया था कि हा*दसे के दिन गांव वालों ने चोरी के शक में युवक से मा*रपीट की थी।
राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले हरियाणा में एक दलित अफसर ने आ*त्मह*त्या की थी। मैं वहां गया और आज मैं यहां आया हूं। इस परिवार ने कुछ गलत नहीं किया, अप*राध इनके खिलाफ हुआ है लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह लोग अप*राधी हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि न्याय की मांग कर रहे पीड़ित परिवार को घर में बंद कर रखा है और डराया जा रहा है। हम केवल न्याय मांग रहे हैं। पूरे देश में दलितों के खिलाफ अ*त्याचार, ह*त्याएं, बला*त्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं, इन्हें न्याय दीजिए, इनका सम्मान कीजिए। जो अप*राधी हैं उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई कीजिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
