नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान मोंथा ने मंगलवार की रात को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कालींगपट्टनम के बीच, दक्षिण में काकीनाडा को पार कर लिया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अब ये थोड़ा कमजोर पड़ गया है। यह भीषण चक्रवाती तूफान मंगलवार शाम सात बजे आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास जमीन से टकराया था।
यह तूफान मंगलवार शाम तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश लेकर आया। सोमवार को उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में तबाही मचाने के बाद, बारिश की गतिविधि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के एसपीएसआर नेल्लोर और प्रकाशम जिलों की ओर बढ़ गई थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
