Thursday , 23 April 2026
Breaking News

तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी: लालू यादव यादव

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में एक हजार 314 उम्मीदवारों के लिए वोटर वोट डाल रहे हैं। सुबह से ही लोग मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच वोट डालने के बाद लालू प्रयाड़ यादव ने पत्नी रबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के साथ फोटो शेयर की है। सोशल मीडिया एक्स पर कैप्शन में उन्होंने सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा किया और लिखा है कि, “तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए, नहीं तो जल जाएगी।” 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है। .

 

The roti should be turned on the pan or it will burn Lalu Yadav

 

 

आरजेडी नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने दोनों बेटों (तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव) को चुनाव के लिए आशीर्वाद दिया है।राबड़ी देवी ने कहा कि दोनों बेटों को मां की शुभकामना है। वे (तेज प्रताप यादव) अपने पैर पर खड़ा होकर लड़ रहे हैं, दोनों को आशीर्वाद है। मतदान केंद्र पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं से अपील है कि वोट डालें। दरअसल, आरजेडी से बाहर किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी बना ली है।

 

 

 

 

उनकी पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ है। तेज प्रताप महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने मुकेश रौशन आरजेडी के उम्मीदवार हैं, जो पिछली बार इस सीट से जीते थे। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजे तक बिहार में 42.31 फीसदी मतदान हुआ है। गोपालगंज में सबसे ज्यादा 46.73 फीसदी और सबसे कम पटना में 37.72 फीसदी मतदान हुआ है। बिहार में आज यानी गुरुवार को पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 14 नवंबर को नतीजों का एलान होगा

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !