Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं एसपी ने किया चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र का दौरा

जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आज पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं को सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा व्यवस्थाओं को जांचा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के बलरिया, रजवाना, कुस्तला, रवांजना आदि गांवों के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। बलरिया में रेम्प की समुचित व्यवस्था करवाने तथा शौचालय आदि की सफाई व्यवस्था करवाने के निर्देश बीएलओ एवं प्रधानाचार्य को दिए। इसी प्रकार मतदान केन्द्रों पर प्रकाश, बिजली, पानी तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रजवाना, कुस्तला एवं रवांजना में मतदान केन्द्रों पर एश्योर मिनीमम फेसिलिटी के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Collector and visited Chauth ka Barwada region
जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने गांवों में लोगों से भी संवाद किया। ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पंचायत चुनावों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। उन्होंने ग्रामीणों को भयमुक्त होकर पूरी स्वतंत्रता के साथ मतदान करने के लिए प्रेरित किया। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से आपसी सद्भाव एवं समरसता बनाए रखते हुए आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों से चुनाव के संबंध में किए गए प्रबंधों के बारे में भी जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने पंचायत चुनावों के दौरान सुरक्षा प्रबंध की जानकारी दी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारियां किए जाने की बात कही। उन्होने ग्रामीणों से शांतिपूर्वक तथा निर्भय होकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों एवं चिन्हित बदमाशों को पाबंद किया गया है। ऐसे में सभी भयमुक्त होकर मतदान करें। कलेक्टर एवं एसपी के साथ पुलिस थानाधिकारी चौथ का बरवाड़ा भी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !