बिहार: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीनतराम मांझी ने कहा है कि एनडीए में मंत्री पद के बंटवारे पर सहमति बन गई है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई से जीतनराम मांझी ने कहा कि सबकुछ तय हो चुका है। आपस में बातचीत हुई है। बीजेपी को 89 सीटें आई हैं और जेडीयू को 84 (85), इसी अनुपात में मंत्री पद भी बांटा गया है। नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री होंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार बनाने को लेकर एनडीए की संयुक्त बैठक संभवतः 19 नवंबर को होगी। इसी बैठक में एनडीए का नेता चुना जाएगा। जीतनराम मांझी ने बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए समय दे रखा है।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने राज्य की 243 सीटों में से 202 पर जीत दर्ज की है। महागठबंधन के खाते में महज 35 सीटें आई हैं। बिहार में एनडीए के घटक दलों में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
