बिहार: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता नीतीश कुमार आज 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। बुधवार को एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने शाम को राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान से मुलाकात की।
एनडीए के अन्य नेताओं के साथ नीतीश कुमार ने बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश किया। बिहार में नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम को ही पटना पहुंच चुके हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
