Sunday , 7 June 2026
Breaking News

हाड़ौती को मिलेगा पर्यटन क्षेत्र में नया आयाम

जयपुर: होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (एचएफआर) कोटा डिविजन द्वारा कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर और प्री-समिट कार्यक्रम सोमवार को यहां आरटीडीसी होटल गणगौर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल सेक्टर से जुड़े दिग्गज प्रतिनिधियों, संघ पदाधिकारियों और उद्योग हितधारकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे हाड़ौती के पर्यटन भविष्य का मजबूत संदेश गया।

 

 

Hadoti to get a new dimension in tourism sector

 

एमओयू पर हस्ताक्षर पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ व एचएफआर के अध्यक्ष हुसैन खान द्वारा किए गए। समारोह का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात एचएफआर कोटा डिविजन की ओर से हाड़ौती ट्रैवल मार्ट 2026 की रूपरेखा, आयोजन की मुख्य विशेषताएँ, संभावित प्रदर्शन क्षेत्रों और हाड़ौती के पर्यटन संसाधनों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। आगामी 2 से 4 जनवरी 2026 को निर्धारित यह ट्रैवल मार्ट कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिलों के समृद्ध इतिहास, प्राकृतिक सुंदरता, वास्तुकला, जल विरासत, कला-संस्कृति और साहसिक पर्यटन को केंद्र में रखकर आयोजित किया जाएगा।

 

 

 

पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्थान सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल करते हुए पहली बार कोटा हाडौती ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन  2 से 4 जनवरी 2026 को कोटा में किया जा रहा है। हाड़ौती संभाग में पर्यटन की अपार संभावनाएं छिपी हुई हैं, जिन्हें व्यवस्थित प्रयासों से विश्वस्तर पर प्रस्तुत किया जा सकता है। हाड़ौती की अपनी अलग पहचान है जो इस ट्रैवल मार्ट के माध्यम से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर उभरेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

Social Media Instagram friendship honey trap kota police news 26 May 2026 - Vikalp Times

हनीट्रैप गैंग का खुलासा, सोशल मीडिया से बनाते थे शिकार, मुख्य महिला सरगना गिरफ्तार

कोटा: कोटा (Kota) में सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए युवकों को हनीट्रैप में फंसाकर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !