Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

नागौर में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने ग्रहण की आईएफडब्ल्यूजे संगठन की सदस्यता

आईएफडब्ल्यूजे संगठन के नागौर जिले की मूंडवा उपखंड इकाई द्वारा गत 28 अप्रैल को जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित किया। मूंडवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष कंदोई ने पीत पत्रकारिता से हटकर ज्वलंत मुद्दों पर पत्रकारों की लेखनी को ले जाने की बात पर बल दिया। मूंडवा उपखंड अधिकारी विनित सुखाड़िया ने अपने उद्बोधन में एक पत्रकार और प्रशासनिक अधिकारी के बीच सम्बन्ध और खबरों को लेकर रोचक अंदाज में तालमेल प्रक्रिया को व्यक्त किया।

 

कुचेरा सभापति एवं युवा नेता तेजपाल मिर्धा ने अपने उद्बोधन में पत्रकारों के लिए बीमा एवं आकस्मिक कोष बनाए जाने की बात रखी। उन्होंने बताया कि उनके पिछले कार्यकाल में स्थानीय पत्रकारों के लिए भूखंड आवंटन का प्रस्ताव बनाकर भिजवाया गया था जो अपने अंतिम चरण में है। साथ ही जब भी आवश्यकता होगी वह संगठन के पक्षकार बनकर राज्य सरकार से बात करने को तैयार रहेंगे। मूंडवा तहसीलदार मनीराम खीचड़, पार्षद आशा शर्मा ने अपने उद्बोधन में पत्रकारों को सम्मेलन की बधाई दी और हरसंभव सहयोग की बात कही।

 

A large number of journalists took membership of IFWJ organization in Nagaur

 

द्वितीय सत्र में संगठन को पत्रकारों और पत्रकारों को संगठन से अपेक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई। आईएफडब्ल्यूजे संगठन के मांग पत्र की लम्बित मांगों को लेकर राज्य सरकार के वर्तमान रुख को देखते हुए आगे की रणनीति पर भी मंथन किया गया। नागौर जिला इकाई के नवमनोनित जिला अध्यक्ष रामेश्वर सोनी, महासचिव रतन सिंह राठौड़ सहित कुचेरा-मूंडवा अध्यक्ष अणदाराम विश्नोई, नृसिंह कडेल, लाडनूं अध्यक्ष जगदीश यायावर, डीडवाना से वरिष्ठ पत्रकार अबरार अली, मेड़ता से तेजाराम कुमावत, नावां सिटी अध्यक्ष हितेश रारा, मनोज गंगवाल, मकराना अध्यक्ष विनय सोनी, कुचामन अध्यक्ष दिनेश कड़वासरा, खींवसर अध्यक्ष कमल किशोर तंवर, जायल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, भंवर सिंह व युवा पत्रकार राजवीर रोज ने अपने अपने विचार रखे।

 

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता करते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा शीघ्र ही जयपुर स्थित वरिष्ठ पत्रकार साथियों को आमंत्रित कर नागौर जिले की सभी दस विधानसभा क्षेत्र में पत्रकारों के लिए कार्यशाला आयोजित करने की बात कही। सम्मेलन में 150 से भी अधिक पत्रकारों ने भाग लिया और संगठन के महत्व के प्रति अपना विश्वास जताया। कार्यक्रम के दौरान सफल आयोजन एवं सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए मूंडवा इकाई के साथियों के प्रति सभी ने मुक्तकंठ से आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के अंत में आयोजक इकाई ने अतिथियों का सम्मान व उपस्थित पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !